Ro no D15139/23

जमावाड़ा धान उपार्जन केंद्र में सुगमता और सहयोग की मिसाल- किसानों ने जताई संतुष्टि

उत्कृष्ट प्रबंधन और कर्मचारियों के सहयोगात्मक रवैए से धान विक्रय प्रक्रिया हुई सामान्य

  क्षेत्र के जमावाड़ा धान उपार्जन केंद्र में इस विपणन वर्ष में धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों ने केंद्र की सुविधाओं के साथ ही प्रबंधन की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर गहरी संतुष्टि व्यक्त की है। केंद्र में जहां किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं हैं, वहीं किसानों ने विशेष रूप से टोकन कटवाने से लेकर धान तौल करवाने तक की पूरी प्रक्रिया में मिली सुगमता और कर्मचारियों के सहयोगात्मक रवैए की सराहना की है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जमावाड़ा उपार्जन केंद्र में उपस्थित सभी किसानों ने, विशेषकर लच्छिंदर कश्यप, रामधर नाग और बिहारी लाल ने केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों के व्यवहार को अत्यंत सहयोगात्मक बताया। किसानों के अनुसार, कर्मचारियों ने न केवल धान की सही तौल सुनिश्चित की, बल्कि टोकन, बारदाना और भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं में भी किसानों को पूरा सहयोग दिया। छोटे बंदाम निवासी किसान रामधर नाग ने अपनी 2 एकड़ 80 डिसमिल भूमि से उपजाए गए धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गत 17 नवंबर को अपना टोकन कटवाया था और आज वह 58 क्विंटल धान का विक्रय करने में सफल रहे। श्री रामधर नाग ने अपनी आय का उद्देश्य साझा करते हुए कहा कि उनके तीन बच्चे हैं, जो सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने गर्व से बताया कि उनकी एक बेटी कुम्हरावंड स्थित प्रतिष्ठित कृषि महाविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा है, जबकि एक बेटा ग्यारहवीं कक्षा में और दूसरा नौवीं कक्षा में अध्ययनरत है। श्री रामधर ने कहा कि मुझ जैसे छोटे किसानों के लिए अपने बच्चों के उच्च शिक्षा का सपना मुख्यमंत्री के किसान कल्याणकारी योजना के कारण ही संभव हो रहा है। काकरवाड़ा के किसान बिहारी लाल ने अपनी 4 एकड़ 95 डिसमिल कृषि भूमि से उत्पादित धान को केंद्र में विक्रय किया। श्री बिहारी ने बताया कि उन्हें भी 17 नवंबर को टोकन मिला था और आज वह 82 क्विंटल 80 किलोग्राम धान का विक्रय किया।

ज्ञात हो कि खरीफ वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के तहत बुधवार को बस्तर जिले में 24 किसानों ने लगभग एक हजार दो सौ 90 क्लिंटन धान का विक्रय किया। इन चैबीस किसानों में से एक किसान लछिन्दर ने समर्थन मूल्य पर जगदलपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र जमावाड़ा में धान बेची। लछिन्दर ने बताया कि उसके पास पाँच एकड़ जमीन है, उसने टोकन के लिए लैम्प्स में संपर्क कर कटवाया था, जामावाड़ा धान खरीदी केंद्र में बुधवार को उसने अपने धान की फसल को समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री किया, अपने धान को केंद्र में उपलब्ध बारदानों में पलटी करवाकर निर्धारित मात्रा में रखा। केंद्र में अन्य पाँच किसानों ने भी धान को तौल करवाया और केंद्र में खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी रहा।
इस खरीदी केंद्र में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों को टोकन कटवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसान अपनी सुविधानुसार निर्धारित समय पर आसानी से धान बेच सके। धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने बताया कि आने वाले दिनों में खरीदी की रफ्तार और तेज होगी तथा सभी पंजीकृत किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!