Ro no D15139/23

सरकारी धान खरीदी से बदली किसान की किस्मत

*सोरम के उमाकांत साहू ने धान बेचकर मजबूत की आर्थिक स्थिति*

रायपुर, 13 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY)राज्य सरकार की सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। धमतरी जिले के ग्राम सोरम निवासी किसान उमाकांत साहू इसकी जीवंत मिसाल हैं। इस खरीदी सत्र में उन्होंने सोरम सहकारी समिति के माध्यम से अपनी सवा दो एकड़ भूमि में उपजाए गए 46 क्विंटल 40 किलो धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया।
किसान उमाकांत साहू ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में पंजीयन, तौल और भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु एवं पारदर्शी रही। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब धान बिक्री की प्रक्रिया कहीं अधिक सरल, तेज और भरोसेमंद हो गई है।
धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी खेती को और उन्नत बनाने में करेंगे। इसमें उन्नत बीजों की खरीद, खाद-उर्वरकों की व्यवस्था, आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग तथा पुराने कृषि ऋणों की अदायगी शामिल है। उमाकांत साहू के अनुसार समय पर उचित मूल्य मिलने से किसान आत्मनिर्भर बनता है और भविष्य की खेती की बेहतर योजना बना पाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों का वास्तविक लाभ अब सीधे किसानों तक पहुँच रहा है। धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता, समयबद्ध भुगतान और कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार से किसानों का विश्वास मजबूत हुआ है। इससे किसान नई तकनीकों को अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
किसान उमाकांत साहू ने बेहतर धान खरीदी व्यवस्था के लिए राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में उठाए गए ये कदम न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि छोटे और मध्यम किसानों को भी आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं। सफलता की यह कहानी दर्शाती है कि सही नीतियाँ और प्रभावी क्रियान्वयन किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और उन्हें विकास का सशक्त भागीदार बना सकते है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल