Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से संवर रही किसानों की तकदीर बोनस राशि से किसान ने बनाया पक्का मकान, बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतें हुईं पूरी

रायपुर, 22 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत किसानों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

सूरजपुर जिले के ग्राम सपकरा निवासी किसान श्री घासी राम इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल हैं।
कुल 2.11 हेक्टेयर कृषि भूमि के स्वामी किसान श्री घासी राम ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 85 क्विंटल धान का विक्रय किया। धान बिक्री के बाद उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत 62 हजार 135 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई, जिसने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री घासी राम ने योजना से प्राप्त राशि का उपयोग पक्का मकान निर्माण, पुत्र के विवाह और बच्चों की शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में किया। इससे उनके परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा बच्चों के बेहतर भविष्य की राह भी आसान हुई है।

किसान श्री घासी राम का कहना है कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धान का बेहतर मूल्य और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलने से खेती के प्रति किसानों का उत्साह बढ़ा है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी योजनाओं के कारण ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों की खुशहाली बढ़ा रही है, बल्कि प्रदेश के कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा,

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना SMS के माध्यम से भेजी गई   रायपुर,04 अगस्त 2026/शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा अंग्रेजी एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    *स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक*   04 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता