किसानों को मिला तोहफा : प्रधान मंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की जारी’

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा, कोरबा में किया गया। यह आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा तथा कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।
सीधे प्रसारण के पश्चात जिला उप संचालक कृषि   डी.पी.एस. कंवर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रबी सीजन में दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा उन्नत कृषि तकनीकों के अपनाने पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ने प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ एवं व्यावहारिक उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बीजामृत, जीवामृत एवं घनजीवामृत की निर्माण विधियों, उनके वैज्ञानिक आधार एवं उपयोग से उत्पादन लागत में कमी तथा भूमि की उर्वरता संरक्षण के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।  इस दौरान ग्राम नवागांव कला के कृषक  गब्बर सिंह (पिता   शिवचरण सिंह) को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिसमें प्राकृतिक खेती, विभागीय योजनाओं और फसल विविधीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी जानकारी मिल सकी, जिससे कृषकों के ज्ञान तथा आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, कृषि विज्ञान केंद्र का समस्त स्टाफ, तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तीनदिवसीय मैनपाट महोत्सव के दौरान रोपाखार मैनपाट की विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु आदेश जारी

    अंबिकापुर 12 फरवरी 2026/  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  अजीत वसंत द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोजित…

    Read more

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में ’माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के प्रथम चरण का सफल आयोजन

    अंबिकापुर 12 फरवरी 2026/  भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (युवा कार्यक्रम विभाग) के तत्वाधान में आज ’माई भारत पोर्टल’ के अंतर्गत भारत बजट क्विज 2026 के प्रथम चरण की…

    Read more

    NATIONAL

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कार्बन कैप्चर किस प्रकार भारत की अगली इस्पात क्रांति को शक्ति प्रदान कर सकता है

    प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कार्बन कैप्चर किस प्रकार भारत की अगली इस्पात क्रांति को शक्ति प्रदान कर सकता है