Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन से मिला त्वरित समाधान, किसानों को मिली ऋण पुस्तिका

*- कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का बना प्रभावी माध्यम*

राजनांदगांव 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित कार्रवाई करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निराकरण किया जा रहा है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत ग्राम ईरा निवासी किसान श्री चिंताराम साहू ने बताया कि वे लंबे समय से अपने खाता विभाजन के लिए प्रयासरत थे। किसान श्री चिंताराम ने अपनी समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया। राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए एक माह के भीतर खाता विभाजन का निराकरण किया गया। इसके पश्चात तहसीलदार राजनांदगांव द्वारा आवेदक श्री चिंताराम साहू को ऋण पुस्तिका प्रदान की गई।
इसी प्रकार ग्राम मोहड़ निवासी किसान श्री नाथूराम के प्रकरण का भी त्वरित निराकरण किया गया और उन्हें भी ऋण पुस्तिका प्रदान की गई। जिससे वे शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं एवं बैंक ऋण सुविधाओं का लाभ लेने में सक्षम हो सकेंगे। कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। किसान अपने भूमि संबंधी दस्तावेज समय पर प्राप्त कर शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से ले पा रहे हैं। जनदर्शन कार्यक्रम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिससे किसानों एवं जनसामान्य को सीधे लाभ मिल रहा है।
क्रमांक 140 —————–

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें