Ro no D15139/23

सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से प्रसन्न किसान, समय पर मिली कृषि आदान सामग्री कृषक  बाबू सिंह ने सराही कृषि आदान वितरण की सुव्यवस्थित व्यवस्था, मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोरबा, 22 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। किसानों को समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था से खेती-किसानी को नई गति मिली है। खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसान सहज और सरल प्रक्रिया के माध्यम से खाद एवं बीज प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह और विश्वास बढ़ा है।
कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम विजयपुर निवासी कृषक  बाबू सिंह भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिन्हें समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारियों में बड़ी सुविधा हुई है। लगभग साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री सिंह मुख्य रूप से धान की फसल का उत्पादन करते हैं। कृषि उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है और वे लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं।
खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत वे सहकारी समिति कटघोरा पहुंचे, जहां उन्होंने आवश्यक कृषि आदान सामग्री प्राप्त की। उन्होंने बताया कि समिति में खाद एवं बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत सरल और व्यवस्थित रही। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा तथा बिना अनावश्यक प्रतीक्षा के आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो गई। समिति के कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया।
श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने समय पर डीएपी, यूरिया और बीज प्राप्त कर लिया है, जिससे खेती की तैयारियां सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के कारण किसानों को अब खाद-बीज के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसानों में संतोष और भरोसा बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से किसानों को खेती की योजना बनाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है। श्री सिंह ने किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से किसानों को खेती के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास मिला है।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया होगी अब एनएसपी पोर्टल से  ऑनलाइन

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति राशि के भुगतान…

    Read more

    10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

      1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निःशुल्क खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस, छूटे हुए बच्चों को भी…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई