Ro no D15139/23

जिले में उर्वरक-बीजों का पर्याप्त भंडारण, कृषक उठाव करें खरीफ सीजन के लिए समितियों में 28 हजार मी.टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध, अफवाहों से बचें कृषक

रायपुर, 21 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आगामी खरीफ सीजन के लिए जिले की सहकारी समितियों में उर्वरक एवं बीजों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल उर्वरक एवं बीजों का उठाव करें।

जिले को खरीफ 2026 के लिए यूरिया 34800, डीएपी 19000, पोटाश 4300, एसएसपी 5100 तथा एनपीके 12500 मीट्रिक टन सहित कुल 75700 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके विरुद्ध अब तक यूरिया 14255, डीएपी 5083, पोटाश 1751, एसएसपी 2534 तथा एनपीके 4661 मीट्रिक टन कुल 28284 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण समितियों में किया जा चुका है।

अब तक जिले में यूरिया 3638, डीएपी 1261, पोटाश 431, एसएसपी 611 तथा एनपीके 1563 मीट्रिक टन कुल 7504 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण कृषकों को किया जा चुका है। उर्वरक भंडारण एवं वितरण का कार्य सतत रूप से जारी है। इसी प्रकार जिले की समितियों में 17252 क्विंटल धान का बीज भी उपलब्ध है।

जिले की सभी समितियों में उर्वरक-बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है और उठाव के अनुसार पुनः आगामी भंडारण भी किया जाएगा।

विभाग ने किसानों से यूरिया तथा डीएपी के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करने की भी अपील की है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!