Ro no D15139/23

किसानों को केंद्र में धान बेचने में नही होनी चाहिए किसी प्रकार की परेशानी – कलेक्टर

गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी करने हेतु केंद्र प्रबंधक को किया निर्देशित
कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्र बिंझरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर   अजीत वसंत ने आज  विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के आदिम जाति सहकारी मर्यादित धान खरीदी  केन्द्र बिंझरा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में  पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, बारदाना की गुणवत्ता सहित नमी परीक्षण यंत्र, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, चौकीदार की व्यवस्था, सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने धान विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए उनके खाते में त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को केंद्र में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने एवं गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी करने हेतु निर्देशित किया साथ ही धान खरीदी की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि मूल किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और केंद्र में अवैध धान की खरीदी बिल्कुल न की जाए। इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे कदम

    *आत्मसमर्पित व नक्सल पीड़ितों को कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र* *प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने वाला पहला जिला बना कांकेर* रायपुर , 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव समाज का…

    Read more

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…