Ro no D15139/23

धान के बीज उत्पादन में किसानों को मिलेगा 3500 से 3700 रूपए प्रति क्विंटल तक उपार्जन मूल्य

 

– बीज उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, 15 अगस्त तक कराएं पंजीयन

राजनांदगांव 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों को बीज उत्पादन से जोडऩे का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीज उत्पादन कार्यक्रम से जुडऩे वाले किसानों को सामान्य उपज की तुलना में अधिक उपार्जन मूल्य एवं समय पर भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
राज्य मुख्यालय द्वारा प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव को खरीफ 2026 के लिए कुल 705.16 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें धान 636.16 हेक्टेयर, अरहर 45 हेक्टेयर, उड़द 10 हेक्टेयर, मूंग 5 हेक्टेयर, सोयाबीन 2 हेक्टेयर तथा सन 7 हेक्टेयर शामिल हैं। वर्तमान तक 100 हेक्टेयर धान क्षेत्र का पंजीयन किया जा चुका है। प्रमाणीकरण संस्था, रायपुर द्वारा बीज उत्पादन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक कृषक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अनाज वर्ग की फसलों पर 500 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त कृषक प्रोत्साहन राशि तथा दलहन एवं तिलहन वर्ग की फसलों पर 1000 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त कृषक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अनुसार धान (मोटा) का उपार्जन मूल्य 3550 रूपए प्रति क्विंटल, धान (पतला) का 3711 रूपए प्रति क्विंटल, धान सुगंधित का 4721 रूपए प्रति क्विंटल, कोदो, रागी एवं कुटकी का 5761 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं सोयाबीन का 8033 रूपए प्रति क्विंटल, उड़द का 10050 से 11000 रूपए प्रति क्विंटल, मूंग का 11018 रूपए से 12057 रूपए प्रति क्विंटल, तिल (सफेद) का 12471 रूपए प्रति क्विंटल, रामतिल का 11392 रूपए प्रति क्विंटल, कुल्थी का 6750 रूपए प्रति क्विंटल, मूंगफली का 10500 रूपए प्रति क्विंटल तथा सन का 6000 रूपए प्रति क्विंटल उपार्जन मूल्य निर्धारित किया गया है। निगम द्वारा पंजीकृत कृषकों को मानक अनुरूप स्वीकृत बीज के उपार्जन मूल्य का 80 प्रतिशत भुगतान तत्काल किया जाएगा, जिससे किसानों को आर्थिक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त निगम द्वारा बीजों के संसाधन (प्रोसेसिंग) की पूरी प्रक्रिया संबंधित कृषकों की उपस्थिति में कराई जाएगी। किसानों को पूर्व सूचना देकर प्रक्रिया केन्द्र में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वे स्वयं अपने बीजों की संसाधन प्रक्रिया देख सकें। इस व्यवस्था से निगम की कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहेगी तथा किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे 15 अगस्त 2026 से पूर्व बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीयन कराकर अधिक उपार्जन मूल्य, अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि, समय पर भुगतान एवं पारदर्शी बीज उपार्जन व्यवस्था का लाभ उठाते हुए अपनी आय में वृद्धि करें।

  • Related Posts

    रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा “आहार सेवा” का आयोजन

    रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा सेवा और मानवता के मूल्यों को समर्पित “आहार सेवा” कार्यक्रम का सफल आयोजन 3 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे चिंताहरण हनुमान मंदिर, चौबे कॉलोनी…

    Read more

    राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति की घोषणा* *ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव, बेटियों…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए