Ro no D15139/23

समय पर कृषि आदान सामग्री और नैनो उर्वरकों से खेती हुई अधिक लाभकारी’ सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास, नवाचार से खेती को मिल रही नई दिशा

 कोरबा 22 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज एवं कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव किसानों की खेती और आय पर दिखाई दे रहा है। समय पर सुविधाएं मिलने से किसानों की चिंता अब आत्मविश्वास में बदल रही है और वे खेती को अधिक लाभकारी एवं समृद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
कोरबा जिले के ग्राम जपेली निवासी कृषक श्री जयराजन सिंह लगभग 5 एकड़ 17 डिसमिल भूमि में धान की खेती करते हैं। लंबे समय से पारंपरिक खेती करने वाले श्री सिंह ने पिछले वर्ष खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से नैनो उर्वरकों का उपयोग शुरू किया। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद उन्होंने इस वर्ष भी सहकारी समिति कनबेरी से समय पर खाद-बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री के साथ नैनो उर्वरक प्राप्त कर लिया है।
श्री सिंह ने बताया कि समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध होने से खेती की तैयारी बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल उत्पादन में सुधार के साथ लागत में कमी आई है तथा उर्वरकों की अनावश्यक बर्बादी भी नहीं होती। उनका मानना है कि कृषि क्षेत्र में नवाचार को अपनाना समय की आवश्यकता है और इससे खेती अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बन रही है।
उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील की। साथ ही किसानों के हित में समय पर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!