Ro no D15139/23

जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष गठित उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी पर होगी कार्यवाही

 जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/ संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग, जमाखोरी, अधिक किमत पर विक्रय जैसे अवैध कार्यवाही रोकने हेतु संलिप्त व्यक्ति-फर्म के विरूद्ध उर्वरक आदेश 1985 के तहत् कार्यवाही किये जाने हतु निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के परिपालन में कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा अवैध गतिविधियों को प्रभावी नियंत्रण तथा शिकायतों का निराकरण एवं उर्वरकों का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित कराने हेतु जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। जिसमें सहायक संचालक कृषि श्रीमती पंझाबाई पैंकरा को नियंत्रण कक्ष प्रभारी नियुक्त कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित करने कर निराकरण कराने की दायित्व सौंपे गए हैं। इनका संपर्क नम्बर 9669845600 है।
इसी प्रकार सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री लीला प्रधान मोबाईल नम्बर 9009513846 को नियंत्रण कक्ष उप प्रभारी नियुक्त कर नियंत्रण कक्ष प्रभारी के सहयोग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु उचित कार्यवाही करने, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मोबाईल नम्बर 9406660385 को नियंत्रण कक्ष सहायक नियुक्त कर प्राप्त शिकायतों को पंजीबद्ध कर प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने और कंप्यूटर ऑपरेटर श्री हरिशंकर बरेठ मोबाईल नम्बर 7974284032 को सहायक नियुक्त कर रिकार्ड संधारण करने की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब