Ro no D15139/23

जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष गठित उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी पर होगी कार्यवाही

जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/ संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग, जमाखोरी, अधिक किमत पर विक्रय जैसे अवैध कार्यवाही रोकने हेतु संलिप्त व्यक्ति-फर्म के विरूद्ध उर्वरक आदेश 1985 के तहत् कार्यवाही किये जाने हतु निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के परिपालन में कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा अवैध गतिविधियों को प्रभावी नियंत्रण तथा शिकायतों का निराकरण एवं उर्वरकों का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित कराने हेतु जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। जिसमें सहायक संचालक कृषि श्रीमती पंझाबाई पैंकरा को नियंत्रण कक्ष प्रभारी नियुक्त कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित करने कर निराकरण कराने की दायित्व सौंपे गए हैं। इनका संपर्क नम्बर 9669845600 है।
इसी प्रकार सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री लीला प्रधान मोबाईल नम्बर 9009513846 को नियंत्रण कक्ष उप प्रभारी नियुक्त कर नियंत्रण कक्ष प्रभारी के सहयोग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु उचित कार्यवाही करने, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मोबाईल नम्बर 9406660385 को नियंत्रण कक्ष सहायक नियुक्त कर प्राप्त शिकायतों को पंजीबद्ध कर प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने और कंप्यूटर ऑपरेटर श्री हरिशंकर बरेठ मोबाईल नम्बर 7974284032 को सहायक नियुक्त कर रिकार्ड संधारण करने की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!