Ro no D15139/23

उर्वरक विक्रय दुकानों का किया गया निरीक्षण

कोरबा 01 सितंबर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर कार्यालय उप संचालक कृषि कोरबा के जिला स्तरीय टीम द्वारा दुकानों में छापेमारी सतत की जा रही है। सोमवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा जिले के खाद दुकानों का निरीक्षण किया। श्याम खाद भण्डार उरगा तथा सोनरक्षा कृषि केन्द्र कुदुरमाल में खाद विक्रय का निरीक्षण में पाया गया कि उक्त दुकानों में वर्तमान स्थिति में खाद का भण्डारण निरंक है। पटेल कृषि केन्द्र में कीटनाशक दवाओं का निरीक्षण किया गया।
उप संचालक कृषि ने बताया कि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 6298.46 मेट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था जबकि इस वर्ष 2025-26 में 6494.625 मेट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। वर्ष 2025-26 में जिले मे कुल खाद भण्डारण का लक्ष्य 20637 मेट्रिक टन था जिसके विरूद्ध आज की स्थिति में 17007.62 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण किया जा चुका है जिसमें से 16270.23 मेट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। जिले में यूरिया खाद मांग के अनुरूप खाद का भंडारण किया जा चुका है जिन स्थानों पर यूरिया खाद उपलब्ध नही है उन स्थानों पर सहकारी समितियों के द्वारा खाद की मांग डी डी जमा किया जा चुका है । शासन से खाद उपलब्ध होते ही समितियों में तत्काल भंडारण किया जायेगा। वर्तमान में नई तकनीकी द्वारा विकसित नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का समितियों में भण्डारण 1544 नग (बॉटल) उपलब्ध है जबकि कुल 25246 नग (बॉटल) भंडारण किया गया था जिसमें से कृषकां द्वारा 23702 नग नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का उपयोग कर लिया गया है । शासन के दिशा निर्देशानुसार उर्वरक विक्रय हेतु पी.ओ.एस. मशीन की अनिवार्यता एवं निर्धारित दर पर उर्वरकों का विक्रय सुनिश्चित करने हेतु संबंधितो को निर्देशित किया गया है। जिसके कारण उर्वरक का विक्रय एवं उपलब्धता की स्थिति का निरीक्षण जिला स्तर पर लगातार किया जा रहा है अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत