Ro no D15139/23

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण: छत्तीसगढ़ में देशभक्ति से ओतप्रोत, उत्सवमय हुआ वातावरण

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत

रायपुर । राष्ट्गौरव और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने दूरदर्शन पर प्रसारित राष्ट्रव्यापी लाइव समारोह का अवलोकन किया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘वंदे मातरम् 150 वर्ष’ समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और एकता का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में अमिट राष्ट्रभावना का संचार किया।

इस अवसर पर संगीत महाविद्यालय अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने स्वरबद्ध रूप में ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी, जिसे सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खड़े होकर दोहराया। पूरा सभाकक्ष देशभक्ति की भावनाओं से गूंज उठा।

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है। यह गीत हर भारतीय के भीतर मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की भावना को जागृत करता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस गीत की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करें और नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में वर्षभर चलने वाले चार चरणों के विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई है—

प्रथम चरण 07 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस सप्ताह), तृतीय चरण 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) एवं चतुर्थ चरण 01 से 07 नवम्बर 2026 (समापन सप्ताह) होगा।

इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा vandemataram150.in नामक विशेष पोर्टल भी प्रारंभ किया गया है, जहाँ नागरिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को अपने स्वर में गाकर अपलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल पर गीत के बोल, संगीत और डिजिटल प्रमाणपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकें।

छत्तीसगढ़ में आज का यह कार्यक्रम राष्ट्रगौरव, एकता और देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण रहा — जिसने यह संदेश दिया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…