Ro no D15139/23

पिता, माता या जीवनसाथी से झगड़ा? कहीं ग्रह तो नहीं हैं खराब

परिवार में बार-बार होने वाले झगड़े और रिश्तों में बढ़ती दूरी के पीछे ज्योतिषीय कारण भी हो सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कुछ ग्रहों की खराब स्थिति माता-पिता, जीवनसाथी और अन्य रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है. आइए जानें कौन से ग्रह किस रिश्ते को प्रभावित करते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में रिश्तों का संतुलन ग्रहों की स्थिति से गहराई से जुड़ा होता है. कई बार बिना किसी बड़े कारण के परिवार में तनाव, विवाद और मनमुटाव बना रहता है. ऐसे में  मानता है कि अलग-अलग रिश्तों में चल रहे विवाद किसी न किसी ग्रह दोष की ओर संकेत करते हैं. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कुछ ऐसे ही ग्रहों के बारे में

किस रिश्ते में विवाद और कौन सा ग्रह खराब?

  • चाचा से विवाद हो रहा है तो इसे शनि दोष का संकेत माना जाता है.
  • मामा से तनाव होने पर मंगल ग्रह कमजोर माना जाता है.
  • ससुराल पक्ष से झगड़े का संबंध अक्सर राहु दोष से जोड़ा जाता है.
  • नाना से मतभेद होने पर केतु ग्रह की अशुभ स्थिति मानी जाती है.
  • दादा से विवाद होना गुरु ग्रह के कमजोर होने का संकेत देता है.
  • पिता से मतभेद सूर्य ग्रह के दोष को दर्शाता है.
  • माता से संबंध खराब होना चंद्र दोष का कारण माना जाता है.
  • पत्नी या जीवनसाथी से लगातार विवाद शुक्र ग्रह की कमजोरी दर्शाता है.
  • बुआ से विवाद होने पर बुध ग्रह प्रभावित माना जाता है.
  • बड़े भाई-बहन से तनाव हो तो यह एकादश भाव की कमजोरी दर्शाता है.
  • छोटे भाई-बहन से विवाद का संबंध तृतीय भाव से जोड़ा जाता है

ग्रह दोष क्यों बढ़ाते हैं पारिवारिक तनाव?

जब कुंडली में संबंधित ग्रह कमजोर, पाप ग्रहों से पीड़ित या अशुभ भाव में होते हैं, तो व्यक्ति के व्यवहार, सोच और संवाद पर असर पड़ता है. इसका सीधा प्रभाव रिश्तों पर पड़ता है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने लगते हैं.

ग्रह दोष होने पर क्या करें?

ज्योतिष के अनुसार ग्रह शांति, दान, मंत्र जाप और सही उपाय अपनाकर इन दोषों को कम किया जा सकता है. साथ ही धैर्य, संवाद और समझदारी भी रिश्तों को सुधारने में अहम भूमिका निभाती है.

  • Related Posts

    मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Mohini Ekadashi 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान…

    Read more

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      खड़गे ने एक सभा में अत्यंत आक्रोेशित होकर अपने भाषण में कुछ इस तरह कहा कि यदि मौका आए तो नमाज को छोड़कर भाजपा और आरएसएस को मारो। भाजपा…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब