
Asha Bhosle Died: भारतीय संगीत जगत की कोहिनूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 वर्ष की आयु में रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. शनिवार शाम सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज यानी सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया है. जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई के लिए रखा गया, उन्हें नमन करने के लिए सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचने लगीं हैं. घर के बाहर और अंदर का माहौल काफी गंभीर है, जहां हर चेहरा अपनी चहेती ताई को खोने के गम में डूबा नजर आ रहा है.









