Ro no D15139/23

हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड पर आज हुई फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल

*17 प्लाटून परेड में होंगे शामिल: आईपीएस श्री ईशु अग्रवाल होंगे परेड कमांडर*
*मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहण, सलामी भी ली*

रायपुर 13 अगस्त 2025/ राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम एवं एडीजी श्री विवेकानंद सिन्हा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एस.एस.पी. डॉ लाल उमेद सिंह ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

17 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड नेतृत्व में 17 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगे। प्लाटून बीएसएफ, सीआरपीएफ, आई.टी.बी.पी, सी.आई.एस.एफ., एस.एस.बी. ओडिशा पुलिस, छसबल (पुरुष-महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरूष), जेल पुलिस (पुरूष), नगर सेना (पुरूष-महिला), एन.सी.सी (बॉयज-गर्ल्स), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल, महिला बैगपाईपर बैण्ड दस्ता भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इसके अलावा हॉर्स शो और बैगपाइपर बैंड का शो भी होगा। हॉर्स शो में फ्लैग मार्च टेंट पैगिंग नेज़ाबंदी शो जंपिंग और गैलप राउंड होगा। वहीं महिला बैगपाइपर बैंड द्वारा आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तुति दी जाएगी जो मार्चिंग प्रेजेंटेशन होगी।

पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक अलंकरण – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ राज्यस्तरीय पुरस्कार राज्यपाल पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार और वीरनारायण सिंह पुरस्कार भी दिया जाएगा।

स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी- स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार करीब 780 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें, लक्ष्मीनारायण कन्या उ.मा विद्यालय सालेम इंग्लिश स्कूल, मदर्स प्राइड स्कूल रायपुर के बच्चे प्रस्तुत करेंगे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!