Ro no D15139/23

असंगठित कर्मकार योजनाओं के हितग्राहियों से दावा-आपत्ति हेतु अंतिम सूचना

छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं में वर्ष 2018 से 2024 के बीच स्वीकृत 161 हितग्राहियों की सहायता राशि, बैंक खाता क्रमांक बंद होने अथवा आईएफएससी कोड त्रुटिपूर्ण होने के कारण पुनः अंतरण नहीं हो सकी है।
इनमें असंगठित कर्मकार छात्रवृत्ति योजना के 109, विवाह सहायता योजना के 35, महतारी जतन योजना के 01, अत्येष्टि सहायता योजना के 09, फुटकर सब्जी/फल-फूल विक्रेताओं हेतु तराजू एवं बांस-टोकरी सहायता योजना के 05 तथा मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 02 हितग्राही शामिल हैं।
मण्डल द्वारा जिले स्तर पर संधारित संबंधित खातों को बंद करने के निर्देश प्राप्त होने के पश्चात आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है। इस संबंध में पूर्व में दूरभाष के माध्यम से हितग्राहियों को सूचना दी जा चुकी है। साथ ही कार्यालयीन पत्र क्रमांक 130, दिनांक 11/11/2025 के माध्यम से 07 दिवस के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने हेतु अंतिम सूचना जारी की गई थी, परंतु निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण राशि अंतरण संभव नहीं हो सका।
उपरोक्त संदर्भ में यदि किसी हितग्राही को दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे सुसंगत दस्तावेजों सहित दिनांक 19/12/2025 से 26/12/2025 तक (07 दिवस) कार्यालय श्रम पदाधिकारी, धमतरी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि पश्चात प्राप्त दावे/आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!