Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2024-25 निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

राजनांदगांव 18 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार व पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया में नियत स्थान पर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर लिया गया है। कार्यालय कलेक्टर स्थानीय निर्वाचन राजनांदगांव से निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 4 जनपद पंचायत क्षेत्रों में वार्डों की संख्या 408 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 5 लाख 32 हजार 81 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 2 लाख 66 हजार 754, महिला निर्वाचकों की संख्या 2 लाख 65 हजार 324 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 3 है। जनपद पंचायत क्षेत्र राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत वार्डों की संख्या 114 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 58 हजार 42 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 79 हजार 243, महिला निर्वाचकों की संख्या 78 हजार 797 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 2 है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत वार्डों की संख्या 76 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 31 हजार 971 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 66 हजार 754 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 65 हजार 217 है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत वार्डों की संख्या 100 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 98 हजार 679 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 49 हजार 330 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 49 हजार 349 है। जनपद पंचायत क्षेत्र छुरिया क्षेत्र अंतर्गत वार्डों की संख्या 118 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 43 हजार 389 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 71 हजार 427, महिला निर्वाचकों की संख्या 71 हजार 961 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 1 है।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

    *- कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* *- कार्यकुशलता व समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 25 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज अनुविभागीय…

    Read more

    कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त, पुन: परीक्षा 10 अप्रैल को

    राजनांदगांव 25 मार्च 2026। छत्तीससगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। मंडल के निर्देशानुसार हायर…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार