Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल

अपर कलेक्टर ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका
स्वतंत्रता दिवस में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

.जगदलपुर । स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल लालबाग मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल रहे, उन्होंने परेड की सलामी ली। साथ में कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने भी परेड की सलामी ली।
कलेक्टर श्री हरिस ने तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस परेड का नेतृत्व डीएसपी संगम राम, सेकंड कमांड निरीक्षक गणेश राम यादव कर रहें है। परेड में 16 टुकडियां शामिल हो रही है जिसमें सीआरपीएफ 241 वीं बटालियन, सीआरपीएफ 80 वीं बटालियन, 5 वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 19वीं पोखरण वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, नगर सेना,एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान है।
जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे।
रिहर्सल में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, आईपीएस श्री सुमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत