Ro no D15139/23

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बाढ़ से बचाने सरिया क्षेत्र में जनता को दी सौगात

*बाढ़ आपदा राहत भवन और 2 शेड निर्माण का किया भूमिपूजन*

रायपुर, 24 सितंबर 2025/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने बाढ़ आपदा, राहत और प्रबंधन हेतु महानदी में बाढ़ की स्थिति से निपटने और प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम सुरसी बाढ़ आपदा राहत भवन और 2 शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। इससे ग्रामीणजनों को प्राकृतिक आपदा के समय राहत और सहूलियत का मजबूत आधार मिलेगा।

*बाढ़ प्रभावितों के ठहराव, सहायता वितरण व बचाव कार्य में मिलेगी सहायता*
वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी सरिया क्षेत्र में दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों की आवश्यकताओं को देखते हुए 30 लाख रुपए की लागत से बाढ़ आपदा राहत भवन, ग्राम सुरसी में 13 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और ग्राम पंचधार में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण का भूमिपूजन किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि यह भवन और शेड सिर्फ इमारतें नहीं बल्कि आप सबके जीवन को सुरक्षित रखने का संकल्प है। प्रदेश सरकार हर आपदा में आपके साथ है और विकास की गंगा अब गांव-गांव तक बहेगी। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि क्षेत्र मे लगातार विकास कि गंगा बह रही है। सरिया मे उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय खुल गया है और जिला अस्पताल के बराबर सरिया में 100 बिस्तर के अस्पताल की स्वीकृति दी गई है। उन्होंनंे कहा कि काम की गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जाएगा। महानदी किनारे बसे गांवों के इन क्षेत्रों में हर साल बाढ़ की समस्या से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राहत भवन और शेड निर्माण से आपदा प्रबंधन की स्थिति बेहतर होगी और प्रभावित परिवारों को तात्कालिक ठहराव, सहायता वितरण व बचाव कार्य में काफी सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में इस तरह की सुविधा की जरूरत महसूस हो रही थी, जिसे वित्त मंत्री ने पूरा कर दिया है। राहत भवन और शेड निर्माण से पूरे अंचल में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे बाढ़ जैसी आपदा के समय बेघर या असहाय महसूस नहीं करेंगे। यह पहल न केवल सरिया क्षेत्र बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी राहत का संदेश लेकर आई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, अध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत