Ro no D15139/23

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

*श्रद्धालुओं के बस को डोंगरगढ़ दर्शन के लिए किया रवाना*

रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायपुर स्थित ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आमजन ने मंत्री श्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री श्री चौधरी ने नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए वित्त मंत्री श्री चौधरी और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मां महाकाली सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करें। मैं कामना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़े और यहां के लोगों का जीवन सुख-शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो। गौरतलब है कि डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी