Ro no D15139/23

आपदाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत 

धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के सात मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। नगरी तहसील के ग्राम फरसियां की कुमारी संगीता प्रजापति की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री चिन्ताराम प्रजापति को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम परसट्ठी की श्रीमती पुष्पा साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पोते श्री इवेन्द्र साहू को, नगरी तहसील के ग्राम खम्हरिया निवासी श्रीमती बहुरा बाई नवरंग की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पुत्रवधु श्रीमती रेखा बाई नवरंग को, ग्राम भोथली के श्री गोपाल ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती बिसोबाई को, बेलगांव तहसील के ग्राम गोविन्दपुर के श्री तुलसीराम नेताम की जलने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती फुलेश्वरी बाई नेताम को, ग्राम तालपारा(गट्टासिल्ली) के श्री मनीष कुमार मरकाम की आकाशीय बिजली (गाज) से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती सहबती को और भखारा तहसील के ग्राम भठेली निवासी श्री संजू राम यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता यादव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न

    45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के सचिव…

    Read more

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

    रायपुर. 19 अगस्त 2026. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ