Ro no D15139/23

ग्राम बरबसपुर में वित्तीय समावेशन शिविर का हुआ आयोजन

– शिविर में 115 खातों का किया गया पुन: केवाईसी
राजनांदगांव 28 अगस्त 2025। वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरबसपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर श्रीमती रीनी अजीत ने एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकिंग कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकिंग कार्यों के संबंध में स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से मिलने के लिए अपने खातों को पुन: केवाईसी कराने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में बकाया खातों के केवाईसी विवरणों के पुन: सत्यापन के महत्व के बारे में बताया। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक एकीकृत योजना 2021 और दावा न की गई जमाराशियों के बारे में जानकारी दी गई। डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में ग्राम पंचायत बरबसपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं जिला राज्य सहकारी बैंक आदि सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर में 115 खातों की पुन: केवाईसी की गई। शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मुनीश शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनगणना 2027 : प्रथम चरण 1 मई 2026 से प्रारंभ

    *- राष्ट्रीय प्रक्रिया सुचारू और समय पर पूर्ण करने नागरिकों से सहयोग की अपील* राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 की तैयारियाँ पूरे…

    Read more

    राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित होने 30 उन्नत कृषकों का दल मध्यप्रदेश के रायसेन के लिए रवाना

    राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के रायसेन में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब