Ro no D15139/23

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की ली प्रथम बैठक आयोजित औद्योगिक विकास हेतु विभागों से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/   जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग हेतु कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एजेंडावार विस्तृत समीक्षा की गई।

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 पर फोकस
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन, बिजली, और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाएं।

विभागों से मांगी गई तथ्यात्मक जानकारी
मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा बैठक में औद्योगिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण एजेंडा प्रस्तुत किया गया। इसके क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों को निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जिला पंचायत विभाग से औद्योगिक गतिविधियों में संलग्न स्वयं सहायता समूहों का विवरण। वन विभाग में वनोपज उत्पाद एवं प्रसंस्करण की संभावनाएं। कृषि एवं जल संसाधन से फसलों की उत्पादकता, सिंचित क्षेत्र और जलाशयों की क्षमता। विद्युत एवं लोक निर्माण से बिजली की उपलब्धता (निम्न/उच्च दाब) और राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों एवं अंतर-जिला सड़कों का नेटवर्क। खनिज एवं श्रम से गौण खनिज के क्षेत्र और श्रम कल्याण से संबंधित डेटा।

बैठक में छत्तीसगढ़ शासन राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप औद्योगिक परियोजनाओं के लिए स्थानीय प्रशासन से मिलने वाले अनुमोदनों को सरल और त्वरित बनाने पर चर्चा हुई।

कलेक्टर ने सभी विभागीय सदस्यों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी शीघ्र जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा कलेक्टर एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

 
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार