Ro no D15139/23

नगर पालिका जशपुर के सौंदर्यीकरण के लिए फोरम की पहली बैठक संपन्न

जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी फोरम में जशपुर के विकास कार्यों के लिए अपनी बात रखी

जशपुरनगर  11 जनवरी 25/ नगर पालिका परिषद जशपुर नगर के सभाकक्ष में आज जशपुर फोरम की प्रथम बैठक का आयोजन  कलेक्टर श्री रोहित व्यास की उपस्थिति और  विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। सर्व प्रथम कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जशपुर फोरम के गठन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से कार्य संरचना, कार्य योजना, संचालन गतिविधियों के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों, आम नागरिकों को इसकी जानकारी दी गई।  विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भी जशपुर फोरम के आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।
तत्पश्चात् बैठक के मूल एजेंडे पर चर्चा की गई जिसमें मुख्यतः तरणताल स्विमिंग पूल का संचालन, रंजीता स्टेडियम का संचालन तथा इंडोर स्टेडियम का संचालन नगर पालिका द्वारा किये जाने पर विस्तार से चर्चा की गई जैसे नई कमेटी का गठन, नई दरों का निर्धारण, संचालन की कार्य योजना तथा समय का निर्धारण के संबंध में विचार किया गया। रणजीता स्टेडियम में घास लगाये जाने पर भी विचार किया गया।
कलेक्टर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, युवाओं से जशपुर को कैसे सुन्दर व स्वच्छ बनाये जाने के संबंध में अपने विचार मंच के समक्ष रखने को कहा। सभी ने   अपने अपने विचार व सुझाव रखे गये जिस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

शहर विकास में क्या क्या कर सकते है इस संबंध में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, प्रियंवदा सिंह जूदेव सदस्य राज्य महिला आयोग, कृष्ण कुमार राय, ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान ने अपनी अपनी सुझाव दिये, प्राप्त सुझाव एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप  नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा शहर विकास के लिए स्वीकृत किये गये कार्यों पर भी चर्चा की गई। हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण, बांका नदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट निर्माण, तालाब का सौंदर्यीकरण, बी.टी.आई मैदान का जीर्णोद्धार कार्य के विषय पर चर्चा किया गया, बस स्टैण्ड में हाई मास्क लाईट लगाने, चौपाटी निर्माण के लिए स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया गया।

प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में ओमप्रकाश सिन्हा,  नगर पालिका अध्यक्ष श्री राधेश्याम राम, रजनी प्रधान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, राजेश गुप्ता, फैजान सरवर खान, नीतु गुप्ता, पिंकी लकड़ा, गणेश साहू, मालती भगत, अंजेला खेस्स, सतीश वर्मा, हिमांशु वर्मा, संतोष सिंह, विनोद मिश्रा, सतेन्द्र सिंह, अमर वर्मा, अभय सोनी प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव, योगेश्वर उपाध्याय मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अशिमा विश्वास उप अभियंता, जगेशवर चौहान, प्रभात सिंन्ह, लिलेन्द्र प्रधान, दिनेश सिंह, भोला यादव, शंकर यादव सहित निकाय के सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सहित मिडिया के लोग उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान