Ro no D15139/23

जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ पहले चरण का मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
कोरबा व करतला जनपद के युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग महिला सहित सभी वर्ग के मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान

कोरबा 17 फरवरी 2025/ कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में जिले के दो जनपद कोरबा एवं करतला में त्रिस्तरीय पंचायत पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती की जा रही है। मतदान के दौरान कहीं भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना अथवा मतदान में व्यवधान की सूचना नहीं मिली है।
स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 बजे तक कोरबा जनपद में 72.47 प्रतिशत तथा करतला जनपद में 77.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों ब्लॉक में कुल 02 लाख 28 हजार 07 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मतदान हेतु कोरबा ब्लॉक में 224 एवं करतला ब्लॉक में 263 सहित कुल 487 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जनपद कोरबा में कुशलता पूर्वक मतदान कराने हेतु रिजर्व दल सहित 1198 एवं करतला जनपद में 1386 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

युवाओं के साथ वयोवृद्ध मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर किया मतदान

  त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में कोरबा व करतला जनपद में मतदान को लेकर मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान करने को लेकर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे दिखाई दी। लोग पंचायत पदाधिकारियों के चुनाव में मतदान करने के लिए कतारों में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह था। आम मतदाताओं के साथ  ही वयोवृद्ध, बुजुर्ग, दिव्यांग  युवा सहित अभी उम्र के मतदाता अपना वोट डालने  मतदान केंद्र पहुंचे।
कोरबा जनपद की ग्राम पंचायत कोरकोमा निवासी बुजुर्ग राजाराम कंवर, महिला मतदाता श्रीमती सनेन्द्री यादव, युवा मतदाता बंशी लाल यादव, अनिल राम, पवन कुमार राठिया ने मतदान केंद्र पहुंचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभटर हुए आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।
वृद्धा जेल कुंवर ने मतदान कर लोकतंत्र निर्माण में निभाई सहभागिता

करतला जनपद के नोनबिर्रा पंचायत की वृद्धा जेल कुंवर अपने परिजनों के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना वोट देकर अपने दायित्व का निर्वहन किया। उनका अपने अधिकारों के प्रति सजगता अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक है। वृद्धा जेलकुंवर ने सभी आमजनो से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और  मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
  • Related Posts

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन

     कोरबा 13 अपै्रल 2026/राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में संबंधित क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली…

    Read more

    बदली जिंदगी, बढ़ा आत्मविश्वासः रजनी उइके बनीं ‘लखपति दीदी पोल्ट्री फार्म, फोटो कॉपी एवं चॉइस सेंटर से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना

      आर्थिक सशक्तिकरण से संवरता परिवारः स्वरोजगार ने दी स्थायित्व और सम्मान की नई पहचान कोरबा, 13 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं…

    Read more

    NATIONAL

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में