Ro no D15139/23

पांच माह की अनुष्का को मिला नया जीवन, चिरायु योजना से संभव हुई सफल सर्जरी समय पर पहचान, रायपुर में सफल सर्जरी और विशेषज्ञ उपचार से बची मासूम की जिंदगी

रायपुर, 06 अगस्त 2026/राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत जशपुर जिले की 5 माह की मासूम अनुष्का को नया जीवन मिला है। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जामचुंवा निवासी दीपक राम की पुत्री अनुष्का जन्म से ही गंभीर जन्मजात विकार न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से पीड़ित थी। समय पर बीमारी की पहचान होने के बाद उसे उच्चस्तरीय उपचार के लिए रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफल सर्जरी कर उसकी जान बचाई।

चिरायु टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्ची की गंभीर स्थिति का पता चलने पर तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू की गई। विशेषज्ञों की सलाह पर उसे डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के बाद अनुष्का का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है और वह चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकारों, बीमारियों और विकास संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, जन्मजात हृदय रोग सहित अन्य गंभीर जन्मजात दोषों से पीड़ित बच्चों को आवश्यकता अनुसार उच्च स्तरीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाती है।

अनुष्का की सफल सर्जरी इस बात का उदाहरण है कि समय पर जांच, सही रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से गंभीर जन्मजात बीमारियों का भी प्रभावी उपचार संभव है। चिरायु कार्यक्रम न केवल बच्चों के स्वस्थ भविष्य की राह प्रशस्त कर रहा है, बल्कि परिवारों को आर्थिक बोझ और मानसिक चिंता से भी राहत प्रदान कर रहा है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल