Ro no D15139/23

धरती आबा योजनान्तर्गत प्रत्येक जनपद में पांच ग्रामों को मॉडल ग्राम के रूप में किया जाए विकसित – कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 01 अक्टूबर  2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में  कलेक्टर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु घोषणा किये गए विकासकार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी कार्यों की समय सीमा तय कर नियत समय में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
धरती आबा योजनान्तर्गत चलाये जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत संचालित विशेष कार्यक्रम के तहत विज़न 2030 के अंतर्गत ग्राम के विकास के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर योजना का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराने एवं सभी नोडल अधिकारियों को निरंतर योजनांतर्गत कार्यों का अवलोकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जन मन योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने धरती आबा योजनान्तर्गत प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर 5-5 ग्रामों का चयन कर उन ग्रामों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने को कहा। उन्होंने इन मॉडल ग्रामों में प्रत्येक हितग्राही को शत प्रतिशत शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को सभी विभागीय कार्यों को केवल ई-आफिस में माध्यम से निष्पादित करने हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी विभागों का जीएसटी रिटर्न फाइल करने एवं सभी कर्मचारियों का ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल के लिए बनाए गए एनआरसी केंद्रों में लगातार बच्चों को सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सहित सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जिले में 6050 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, अऋणी किसानों को बीमा से जोड़ने गांव-गांव चलेगा अभियान

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें