
कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY)अशोका पब्लिक विद्यालय परिसर आज केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं,बल्कि सपनों को पंख देने वाला आकाश बन गया,जब ‘उड़ान’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय 10वॉ वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हर प्रस्तुति में आत्मविश्वास था,हर कदम में लक्ष्य और हर चेहरे पर भविष्य की चमक दिखाई दे रही थी। तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम के प्रथम दिवस में अतिथियों के रूप में टीम हरितिमा कवर्धा,चिकित्सक श्री गजेन्द्र सिंह जी,श्री आदित्य श्रीवास्तव जी शिक्षक,श्री निर्मल द्विवेदी जी समाजसेवी,पालकगण श्री रामशरण चंद्रवंशी जी,श्री गजाधर वर्मा जी एवं श्री दिनेश चंद्रवंशी उपस्थित रहेIद्वितीय दिवस में अतिथियों के रूप में श्री चेतन साहू जी(कृषि वैज्ञानिक),श्री नाथू सिंह जी (कथक महागुरु,रायगढ़ ),श्री डी.के.साहू जी (जिला क्रीड़ा अधिकारी),श्री अजय चंद्रवंशी जी (जिलाधिकारी,स्काउट & गाइड),श्री नितेश छाबड़ा जी (क्रिकेट लेखक एवं कमेंटेटर),पालक श्री गजानन्द चन्द्रवंशी जी एवं श्री हरजीत सिंह वधावा जी उपस्थित रहे वही तृतीय दिवस के कार्यक्रम के अतिथि पद्मश्री डॉ.अजय मंडावी जी, बस्तर,श्री चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी जी(अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा), श्रीमती सतविन्दर पाहुजा जी एवं श्रीमती संतोषी श्रीवास जी (महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष एवं महा मंत्री),श्री उमंग पांडे जी (सदस्य भाजयुमो,सी.जी.)श्री रमेश चंद्रवंशी जी(अभिभावक) उपस्थित रहेI सभी अतिथियों का विद्यालयीन स्काउट-गाइड्स के द्वारा मार्चपास्ट कर एवं छात्र संसद के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि अशोका विद्यालय को भारत देश के रूप में और प्रत्येक कक्षा को एक-एक राज्य के रूप में दर्शाया गया है। विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत सांसद एवं विधायक के चुनाव कराए जाते हैं। चयनित छात्र सांसदों द्वारा अपना प्रधानमंत्री एवं उप–प्रधानमंत्री चुना जाता है, जो विद्यालय में शाला नायक एवं उपनायक की भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रत्येक कक्षा रूपी राज्य में छात्र विधायक,मुख्यमंत्री का चयन करते हैं,जो कक्षा मॉनिटर होता हैं। इसके अतिरिक्त बच्चों को न्यायपालिका एवं प्रशासन की समझ देने हेतु उन्हें जज,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी प्रदान की जाती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों,उत्तरदायित्व एवं नागरिक कर्तव्यों की भावना का विकास करना है। मुख्य अतिथि पद्मश्री मंडावी ने अपने उद्बोधन में अशोका स्कूल की शिक्षण पद्धति की सराहना एवं कहा कि विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव यह प्रमाणित करता है कि विद्यालय केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं,बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की उड़ानशाला है, उन्होंने बस्तर को नक्सल मुक्त करने हेतु कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के माननीय गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी का आभार प्रकट किया एवं उन्हें चुनने के लिए कवर्धावासियों को धन्यवाद दिया।
विद्यालय के संचालक पवन देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि अशोका पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को पारंपरिक रटने की प्रणाली से हटाकर व्यावहारिक और अवधारणात्मक शिक्षा प्रदान कर रहा हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं,बल्कि बच्चों में स्वतंत्र सोच,आत्मविश्वास और विभिन्न कौशल विकसित करना है। हमारी यह अभिनव शिक्षण पद्धति बच्चों को बौद्धिक रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर,आत्मविश्वासी और नैतिक रूप से मजबूत बनाती है। शिक्षा केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं,बल्कि समझ,कल्पना, और आत्मनिर्भरता विकसित करने का एक सशक्त साधन है। विद्यालय संचालिका श्रीमती सारिका देवांगन अतिथियों एवं पालकों का आभार व्यक्त करते कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास है कि हम कम फीस में बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करे। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष से हमने न्यूनतम शुल्क में हॉस्टल सुविधा प्रारंभ की है।जो कि गर्ल्स एंड बॉयस दोनों के लिए उपलब्ध होगी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में तीनों विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.एल.नापित,श्री लोकनाथ देवांगन, सुश्री आफरीन खान द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन अंग्रेजी एवं हिन्दी में प्रस्तुत कर विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों को बतलाया I उसके पश्चात राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, नीट परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों एवं बोर्ड परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । स्कूल में त्रिदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव भी आयोजित किया गया था, जिनके विजेताओं को अतिथियों द्वारा मेडल,प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऑल ओवर चैम्पियन के रूप में रेड हॉउस (महराणा हॉउस) तथा द्वितीय स्थान में येलो हॉउस (समुद्रा हॉउस) ने बाज़ी मारी I उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ को भी पुरस्कृत किया गया,जिनमें विद्यालय प्रबंधक सागर नामदेव,डांस टीचर गजानंद मानिकपुरी,म्यूजिक टीचर पवन पटेल व सुपरवाइजर सुखनंदन बर्मन प्रमुख रहे। इसके पश्चात् रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लियाI “उड़ान” थीम पर सामाजिक सरोकार, आत्मनिर्भरता,नारी सशक्तिकरण और भविष्य निर्माण जैसे विषयों पर आधारित नृत्य,नाटक,समूहगान, देशभक्ति लोकनृत्य एवं कराते स्टंट की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही दूसरी ओर विधार्थियो एवं पालकों द्वारा आनंद मेला का भी आयोजन किया गया I दर्शकों ने विधार्थियो के पाककला का भी आनंद उठाया। संपूर्ण वार्षिक महोत्सव अनुशासन,सौहार्द एवं उत्साह का अनुपम उदाहरण बना। बच्चों के चेहरे पर आत्मगौरव की चमक और दर्शकों की तालियों की गूंज ने माहौल को गौरवमयी बना दिया। साथ ही भूतपूर्व छात्र सम्मलेन भी रखा गया जिसमे उन सभी विधार्थियो को शील्ड देकर सम्मानित किया गया Iकार्यक्रम का समापन हेड मिस्ट्रेस श्रीमती अनुपमा शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।








