Ro no D15139/23

अटल इंडिकेटर रैंकिंग सुधार पर फोकस — स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

स्वास्थ्य सेवाओं की और गुणवत्ता बढ़ाने पर बल

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर  कल्पना धुर्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) सहित सभी वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर  000 मिश्रा ने बैठक की शुरुआत अटल इंडिकेटर रैंकिंग की विस्तृत प्रगति की समीक्षा से की। उन्होंने संकेतवार उपलब्धियों का अवलोकन करते हुए उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जिनमें सुधार की आवश्यकता अधिक है। उन्होंने कहा कि “जिले की रैंकिंग सुधारना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी लक्ष्य आधारित कार्य करें।”
कलेक्टर ने अटल इंडिकेटर रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष जोर दिया। बैठक में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, टीकाकरण प्रतिशत सुधारने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, कुपोषण कम करने तथा टीबी-मलेरिया जैसे रोग नियंत्रण कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता, दवा उपलब्धता, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और एचडब्ल्यूसी के मानकों को बेहतर कर रैंकिंग सुधारने पर बल दिया गया।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (RMNCH+A), टीकाकरण (UIP), राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP), मलेरिया-फाइलेरिया नियंत्रण, गैर-संचारी रोग (NCD), पोषण अभियान, एनीमिया मुक्ति कार्यक्रम सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की ब्लॉकवार समीक्षा की गई।
इस दौरान टीबी के मामलों, सिकलसेल स्क्रीनिंग की तथा लैप्रोस्कोपी   बीमारियों और  पीड़ित  मरीजों की मॉनिटरिंग प्रगति  आदि की जानकारी ली । समय  समय पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए । ताकि हर लाभार्थी तक समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ पहुंच सकें।
कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में OPD और IPD सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मानव संसाधन की कमी को प्राथमिकता से दूर करने पर बल दिया। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में HIMS पोर्टलों में समय पर, सटीक और पारदर्शी डाटा प्रविष्टि पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि “विश्वसनीय डाटा ही बेहतर योजना निर्माण और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की नींव है।” उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को डाटा गुणवत्ता सुधार हेतु नियमित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा सभी आवश्यक कदम निरंतर उठाए जाएँगे ।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!