Ro no D15139/23

ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने किया गया जागरूक
राजनांदगांव 27 जनवरी 2025। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत पंडित किशोरी लाल शुक्ल उद्यानिकी महाविद्यालय पेण्ड्री में विद्यार्थी के हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता विषय पर जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख ने कहा कि  सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी व्यक्तियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है, जिससे लोगों के जान-माल की सुरक्षा होगी। उन्होंने विद्यार्थी को यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. वर्षा कुमार ने स्पीड ब्रेकर एवं लापरवाही से वाहन चालन के परिणामों के बारे में बताया। डॉ. मेधा शाहा ने ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी श्री ईश्वर वैष्णव ने सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं व्यवस्थाओं के अनुपालन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी।  विद्यार्थी श्री प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना हो जाती है, उस व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान