Ro no D15139/23

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा नागरिकों तक गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने लगातार की जा रही कार्रवाई

कलेक्टर   जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खाद्य व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान में सही गुणवत्ता के खाद्य सामग्री का ही विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की समझाईश भी दी जा रही है।
इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी   नेमीचंद पटेल द्वारा गणपति फूड प्रोडक्ट्स ग्राम बोरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत पर्याप्त साफ-सफाई एवं प्रतिष्ठान में विनिर्मित खाद्य पर चस्पा लेबल नियमानुसार नहीं होने के कारण नोटिस जारी किया गया। साथ ही प्रतिष्ठान से खाद्य टोस्ट (रस्क) का नमूना संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। छुरिया विकासखंड स्थित फर्म साहू प्रोविजन के निरीक्षण के दौरान नीलकंठ कढ़ी पाउडर को बेसन के नाम से बेचा जा रहा था। जिसका नमूना संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर प्रेषित किया गया। इन दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्र्रम में छुरिया विकासखंड के फर्म युवराज किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में सूजी 500 ग्राम के 35 पैकेट, शाही आचार मसाला (250 ग्राम) के 70 पैकेट, खजूर (1 किलोग्राम) के 3 पैकेट, कसूरी मेथी (100 ग्राम) के 17 पैकेट तथा लगभग 2 किलोग्राम क्रीम रोल अवसान तिथि के पश्चात विक्रय किया जा रहा था। सभी खाद्य सामग्री को सील कर दिया गया है एवं मौके पर आवश्यक दस्तावेज तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही इस मामले को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!