Ro no D15139/23

खाद्य औषधि विभाग की टीम ने मारा छापा, 2 लाख 24 हजार का दवा जप्त

सरस्वती मेडिकल संचालक के घर में मिला 14 प्रकार का बिना लाइसेंस का दवा

एंटीबायोटिक के 3 नकली दवा के संदेह पर जांच के लिए भेजा गया लैब

जिला मुख्यालय सारंगढ़ के मेडिकल दुकानों में नकली दवाई तलाशी गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के रायपुर और रायगढ़ की टीम द्वारा सरस्वती मेडिकल के संचालक खेमराज बानी के घर पर दबिश दी गई, जहां नकली औषधि के संबंध में जांच की गई, जहां रायगढ़ टीम द्वारा 2 लाख 24 हजार रूपये का दवाई जप्त की गई। यह जांच 16 दिसंबर 2025 को की गई।

नकली दवाई तलाशी अभियान अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा खेमराज बानी सारंगढ़ के मकान में दबीश देने पर बिना औषधि लाइसेंस के घर पर विभिन्न प्रकार के एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, औषधियों का भंडारण पाया गया। मौके पर क्रय विक्रय दस्तावेज, लाइसेंस की कॉपी खेमराज बानी द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया तब टीम ने प्रथम दृष्टि में, औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 18 सी,  दंडनीय धारा 27 (3) ii/2 के तहत कार्रवाई किया गया। फॉर्म 16 में विधिवत जब्ती किया गया जिसमें कुल 14 प्रकार के दवाइयां पाई गई जिसका मूल्य 224000 है।नकली औषधि के संदेह के आधार पर तीन दवाईयों का नमूना भी जब्त कर जांच के लिए रायपुर लैब भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है। कार्यवाही में मुख्य रूप से खाद्य निरीक्षक अमित राठौर,  विजय राठौर, शाश्वत तिवारी, वरुण पटेल उपस्थित थे।

जब्त दवाईयां

जब्त दवाईयों में मुख्यतः एंटीबायोटिक  मक्सीमेड, सीवी 625, एलमॉक्स सीवी 625, सेफक्सी प्लस, महाजोन एसबी, पिरोक्सी इंजेक्शन, एवीगेट 500 (muximed, cv625, almox cv625, cefxiplus, mahazonesb, prioxy inj., awigevt 500) पाया गया।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….