Ro no D15139/23

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया विशेष जांच अभियान

खोवा, पनीर, मिल्क केक सहित मिठाइयों के लिए नमूने संकलित, मिलावट पर होगी सख्त कार्यवाही

अम्बिकापुर 21 जुलाई 2025/ रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देश पर खोवा, कुंदा, डोडा बर्फी, मिल्क केक, पनीर जैसे दुग्ध-आधारित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सघन निरीक्षण किया गया।

इस अभियान के तहत न्यू बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थित मिठाई और डेयरी दुकानों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर. आर. देवांगन एवं श्री प्रशांत कुमार तिवारी की टीम द्वारा जय मां महामाया डेयरी, जय मां तारा डेयरी, मोहन भोग स्वीट्स एंड बेकर्स, खलिबा डेयरी, विजय गुप्ता अंबिकापुर से विधिक नमूने संकलित किए गए।

इन प्रतिष्ठानों से लिए गए खोवा, पनीर, कृष्णा डिलीशियस स्वीट्स सहित कुल 5 नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। त्योहारों में मिलावट की संभावना अधिक होने के कारण नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल स्वच्छ, प्रमाणित एवं लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें।

  • Related Posts

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियांः छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेशभर में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। इसी…

    Read more

    उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति” आमंत्रित, 23 अप्रैल तक करें आवेदन

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने