Ro no D15139/23

फुटहामुड़ा नहर परियोजना: निरीक्षण व संवाद से समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी

फुटहामुड़ा नहर परियोजना: निरीक्षण व संवाद से समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी

धमतरी, 22 अप्रैल 2026/- कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले में संचालित फुटहामुड़ा नहर परियोजना के कार्यों को गति देने तथा कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन श्री हेमलाल कुरेशिया ने मंगलवार को ग्राम जोगीडीह एवं गाड़ाघाट में निर्माणाधीन नहर का स्थलीय निरीक्षण किया तथा वहां के कृषकों के साथ संवाद स्थापित किया।

निरीक्षण के दौरान कृषकों द्वारा सिंचाई व्यवस्था, भूमि अर्जन (भू-अर्जन) एवं निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा गया। कार्यपालन अभियंता ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं व्यवहारिक समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय किए जा रहे हैं।

ग्राम जोगीडीह के कृषकों द्वारा अतिरिक्त सिंचाई सुविधा की मांग पर कार्यपालन अभियंता ने सर्वे कराकर निर्माणाधीन फुटहामुड़ा नहर में लिफ्ट एरिगेशन प्रणाली के माध्यम से ग्राम फुटहामुड़ा तक सिंचाई पहुंचाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने की बात कही। इससे क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलने की संभावना प्रबल होगी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा द्वारा सोमवार को परियोजना से प्रभावित ग्रामों के कृषकों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयसीमा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा कृषकों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाए।

फुटहामुड़ा नहर परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि के साथ ही कृषि उत्पादन को भी नई दिशा मिलेगी। जिला प्रशासन इस महत्वाकांक्षी परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने बीरपुर में की कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक

      रायपुर, 03अगस्त 2026/ श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित…

    Read more

    मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

      डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती हर जीवन अनमोल, समय पर उपचार सुनिश्चित करने के…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए