Ro no D15139/23

कृषकों की सुविधा हेतु एकीकृत किसान पोर्टल पर 31 जनवरी तक पंजीयन एवं विवरण संशोधन की समय-सीमा बढ़ी

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्राद्यौगिकी विभाग द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं विवरण संशोधन की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, किसानों के पंजीयन बाद विवरण संशोधन की सुविधा अब 31 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 तक अब किसान नाम, रकबा, फसल विवरण समेत अन्य त्रुटियों को तय समय-सीमा के भीतर ठीक करा सकेंगे। एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन के पश्चात विभिन्न किसानों द्वारा अपने विवरणों में संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि राजस्व विभाग के अधिकारियों/ पटवारियों द्वारा किसानों के विवरण का भौतिक सत्यापन किए जाने के उपरांत “विवरण संशोधन” की सुविधा 31 जनवरी 2026 तक सभी समितियों में समिति लॉगिन के माध्यम से जारी रखी जाए। इससे पात्र किसानों को अपने पंजीयन में त्रुटियों के सुधार का अवसर मिलेगा और वे शासन की विभ्भिन योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग छ.ग. शासन ने इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, सहकारिता विभाग सहित संबंधित सभी विभागों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ अमले को स्पष्ट निर्देश जारी कर प्रक्रिया का सुचारु एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। शासन के इस निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अब वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने पंजीयन विवरणों में सुधार कर एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से योजनाओं का लाभ निर्बाध रुप से प्राप्त कर सकेंगे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!