Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में टाईप-1 डायबिटीज से पीडि़त बच्चों एवं उनके परिवारों के लिए पहली बार रोगी सहायता समूह की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित

टाईप-1 डायबिटीज बच्चे बिना किसी तनाव के अपने परिवार एवं समाज के सहयोग से जी सकते हैं अपना जीवन : कलेक्टर
– टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) से पीडि़त बच्चे सावधानी रखें ध्यान तथा अपने पढ़ाई पर दें ध्यान
– परिजनों को सही चिकित्सकीय जानकारी, भावनात्मक समर्थन, उपचार प्रबंधन और दैनिक देखभाल के लिए दिया गया आवश्यक मार्गदर्शन
– परिवारों ने अपने अनुभव, चुनौतियां और सफलता की साझा
राजनांदगांव 22 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में टाईप-1 डायबिटीज से पीडि़त बच्चों एवं उनके परिवारों के लिए पहली बार रोगी सहायता समूह की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि टाईप-1 डायबिटीज एक चुनौती है। जिसका सामना आप कर सकते है और बिना किसी तनाव के अपने परिवार एवं समाज के सहयोग से मजबूती के साथ अपना जीवन जी सकते है। बीमारियों पर हमेशा अनुसंधान होते रहे हैं और बहुत सी धारणाएं एवं भ्रांतियां टूटते जा रही है। विज्ञान के साथ ही नवीन अविष्कार हुए है। जिससे इन बीमारियों के उपचार के साथ मरीज एक सामान्य जीवन जी सकते है। उन्होंने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) से पीडि़त बच्चे सावधानी का ध्यान रखें तथा अपने पढ़ाई पर ध्यान दें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) से पीडि़त बच्चे एक सामान्य जीवन जी सकते है। उनकी यह बीमारी सही उपचार एवं प्रबंधन से ठीक हो सकती है। उन्होंने बच्चों की अच्छी देखभाल करने तथा काउंसलिंग करने कहा।
उल्लेखनीय है कि टाइप-1 डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों व उनके परिजनों को सही चिकित्सकीय जानकारी, भावनात्मक समर्थन, उपचार प्रबंधन और दैनिक देखभाल के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में विशेषज्ञों ने टाइप-1 डायबिटीज के कारण, लक्षण, इंसुलिन प्रबंधन, बच्चों के खानपान, स्कूल में देखभाल एवं दैनिक जीवन में जरूरी सावधानी पर विस्तार से जानकारी दी। परिवारों ने भी अपने अनुभव, चुनौतियां और सफलताए साझा की। जिससे उपस्थित अन्य परिवारों में आत्मविश्वास बढ़ा और एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिला। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए संवाद आधारित चर्चा भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं मरीजों द्वारा अपने अनुभव, प्रेरणादायक संवाद और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सरल व व्यवहारिक समाधान ने बच्चों और परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में लिए गए फीडबैक में अधिकांश परिवारों ने इस बैठक को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में इसे नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों की समस्या भी दूर की गई। यह रोगी सहायता समूह बैठक राजनांदगांव जिले में बाल मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने, गलत धारणाएं दूर करने और परिवारों के बीच एक मजबूत सपोर्ट नेटवर्क तैयार करने की दिशा में एक प्रभावशाली और आवश्यक पहल सिद्ध हुई। बैठक में जिले के कुल 21 टाइप-1 डायबिटीज के मरीज एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिता मंडावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, राज्य एनसीडी नोडल डॉ. अभिजीत बैनर्जी, सिविल सर्जन डॉ. यूएस चन्द्रवंशी, यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह, सहित शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आरएमएनसीएचए सलाहकार, सलाहकार एनसीडी, सचिवालय सहायक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने नर हरा। वाटरफाल में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । क्षेत्र में और बेहतर पर्यटन व्यवस्थाओ पर चर्चा की

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए