Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार – रोटरी बिज़नेस कॉन्क्लेव का आगाज़

सदस्यों के बीच व्यावसायिक सहयोग और प्रोफेशनल सानिध्य बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

———————-
रायपुर। रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में एक बिज़नेस कॉन्क्लेव 13 सितंबर को शाम 4 बजे से आयोजित किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ में रोटरी के इतिहास में पहली बार है जब क्लब स्वयं का व्यावसायिक समूह बना रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच व्यवसायिक और प्रोफेशनल सानिध्य को बढ़ाना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष एवं इस ग्रुप के स्वप्नदृष्टा तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय बुधिया ने बताया कि रोटरी सदस्य जहां सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं, वहीं एक-दूसरे के व्यवसाय से अनभिज्ञ रहते हैं। इस कारण अक्सर प्रोफेशनल या व्यवसायिक कार्य के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर होना पड़ता है। जबकि रोटरी के भीतर आपसी पारिवारिक संबंध हैं, जिनसे व्यावसायिक सहयोग का अलग ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदीप गोविंद शितूत ने बताया कि करीब चार घंटे चलने वाले इस कॉन्क्लेव में श्री रमेश अग्रवाल (MD रियल इस्पात) ख्याति प्राप्त उद्योगपति, श्री आनंद सिंघानिया (चेयरमैन अविनाश ग्रुप) ,उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी I A S, बतौर स्पीकर के शामिल होंगे।
इस दौरान रोटरी के बिज़नेस ग्रुप की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, रोटरी क्लब रायपुर के उत्तम गर्ग, नवीन आहूजा , ग्रेटर रायपुर के रितेश जिंदल, प्रकाश अग्रवाल, कॉस्मो क्लब के मनोज अग्रवाल एवं अजय गोयल, दिवास की अंकिता फरमानिया, ईस्ट के रोहित द्विवेदी, मिडटाउन के ज्ञान श्रीवास्तव, मिलेनियम के राजकुमार प्रजापति एवं सुबोध टोले, सहित अनेक रोटेरियन शामिल हैं।

यह बिज़नेस कॉन्क्लेव रायपुर के सयाजी होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसका सीधा लाभ रोटरी के सदस्यों को मिलेगा।

प्रदीप गोविंद शितूत
अध्यक्ष
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को चेयरमैन एल्युमिनी , ( 2025 – 26 )
अध्यक्ष ( 2023 – 24 )
सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 24 – 25 )
सचिव
सौ. कुसुमताई दाबके स्मृति पाठशाला प्रबंध समिति तात्यापारा रायपुर

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न

      *रायपुर, 02 अप्रैल 2026/* बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन…

    Read more

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    *14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल* रायपुर, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत