Ro no D15139/23

वन विभाग ने दल गठित कर मौके पर जाकर वन अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

जशपुरनगर 11 जून 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09.06.2025 एवं 10.06.2025 के मध्य रात्रि में मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि तांबा कछार परिसर के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 1089 एवं पी.एफ. 1253 में पेड़ों की अवैध कटाई कर आयशर माजदा वाहन कमांक  CG04PA7429 (ट्रक) वाहन चालक श्री सतपाल राम वल्द लुथरू राम, ग्राम- सुतरी, तहसील-बगीचा एवं हाडड्रा कमांक  CG18Q 5631 वाहन चालक श्री विमल एक्का वल्द प्रदीप एक्का, ग्राम-डांडपानी, तहसील-दुलदुला के द्वारा अवैध वनोपज को वाहन में लोड किया जा रहा है। जिसकी सूचना तत्काल वनमण्डलाधिकारी जशपुर एवं उपवन मंडलाधिकारी पत्थलगांव को दी गई। तत्पश्चात् वनमण्डलाधिकारी जशपुर के निर्देशानुसार एवं उपवन मंडलाधिकारी पत्थलगांव के मार्गदर्शन पर दल गठित कर रात्रि के 02:30 बजे मौका स्थल पर पहुंचकर नियमानुसार भारतीय वन अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21437/15 दिनांक 10.06.2025 दर्ज कर वनोपज एवं वाहन को जब्त किया गया। वाहन में लोड प्रजाति अर्जुन 15 नग लट्ठा 05.543 घ.मी. राशि रूपये 121265.00 एवं तुन्द के 02 नग लट्ठा 0.969 घ. मी. राशि रुपये 18728.00 कुल लट्ठा 17 नग 06.512 घ.मी. कुल राशि रूपये 139993.00 एवं पेड़ कटाई में उपयोग होने वाली चौन सॉ मशीन (आरा मशीन) 02 नग जप्ति की कार्यवाही किया जाकर अपने कब्जे में लेकर निस्तार डिपो बगीचा परिवहन कराया गया। हाईड्रा क्रमांक  CG18Q 5631 की खराब स्थिति होने के कारण मौका स्थल पर सुरक्षित खड़ा है। इसके अतिरिक्त मौके पर अन्य वनोपज प्रजाति कुसुम एवं जामुन लट्‌ट्ठा 09 नग 02.240 घ.मी. राशि 42556.00 भी प्राप्त हुआ जिसके परिवहन की कार्यवाही जारी है। मौका स्थल से उक्त जब्त वाहन का वाहन चालक जप्ती कार्यवाही के उपरांत रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।
  • Related Posts

    आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 09 मार्च तक

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी