Ro no D15139/23

वन विभाग ने हाथी से प्रभावित परिवारों के परिजनों को दिया तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि

जशपुरनगर 03 नवम्बर 2025/ वनमण्डल अन्तर्गत कुनकुरी परिक्षेत्र के गिनाबहार सर्किल के बीट बंदरचुआं के ग्राम डोडा पानी में दिनांक 02.11.2025 को लगभग समय सायं 5रू30 बजे हाथी मानव द्वंद के फलस्वरूप श्री जीवन प्रकाश खलखो पिता नैनसुख खलखो उम्र 45 वर्ष, जाति-उरांव, निवास डोडापानी, तहसील- कुनकुरी, जिला-जशपुर (छ०ग०) की मृत्यु हो गई।

दिनांक 25.10.2025 से 27 नग हाथियों का दल कांसाबेल परिक्षेत्र से कुनकुरी परिक्षेत्र के बंदरचुआं परिसर के कक्ष क्रमांक 1065 में विचरणरत था। दिनांक 01.11.2025 को रात्रि में बंदरचुआं परिसर के कुनकुरी परिसर के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 1168 में विचरणरत् था। उक्त दल का 01 नग हाथी बंदरचुआं में ही दल से बिछड़कर विचरणरत तथा 26 नग हाथी कुनकुरी के लोटापानी परिसर में है। बिछड़ा हुआ 01 नग हाथी जो दिनांक 02.11.2025 को ग्राम डाडपानी में ढोढीबहार, डोडापानी, हर्राडांड मार्ग पर राजस्व क्षेत्र के रोड़ कास करते समय अचानक डोडापानी निवासी जीवन प्रकाश खलखो पिता नैन सुख खलखो उम्र 45 वर्ष का जंगली हाथी से आमना-सामना होने के कारण हाथी द्वारा कुचलकर मृत कर दिया गया। विगत 06-07 दिनों से अधिकारी कर्मचारी एवं आर.आर.टी. टीम द्वारा लगातार गस्ती कर क्षेत्र में हाथी विचरण की मुनादि किया जाता रहा है, उक्त मृत व्यक्ति प्रतिदिन उसी रोड़ से मवेशी के लिए शाम के समय चारा लेकर घर आता था। इसे भी कर्मचारियों द्वारा समझाईश दिया गया था। परंतु अज्ञानतावश हाथी से आमना सामना हो गया, जिससे जनहानि की घटना घटित हुआ।
वन अमला एवं पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के पिता श्री नैनसुख खलखो को तात्कालिक सहायता राशि रूपये 25000/- प्रदान किया गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल