Ro no D15139/23

वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन पर की गई कार्यवाही सेमल लकड़ी से लदा आईशर ट्रक जप्त

वन मण्डलाधिकारी   शशि कुमार  के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में वन विभाग द्वारा वाहन सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोंढ़ागांव ठेठेटांगर की ओर से पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाझर की दिशा में जा रहे वाहन की तलाशी के दौरान सेमल प्रजाति के कुल 105 नग  जप्त कर कार्यवाही की गई है।
वनमण्डलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार  सघन गश्त एवं निगरानी अभियान के तहत दरम्यानी 20 दिसम्बर 2025 को रात्रि लगभग 01.00 बजे एक आईशर ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीएस 3426 को रोका गया। वाहन सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोंढ़ागांव ठेठेटांगर की ओर से पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाझर की दिशा में जा रहा था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सेमल प्रजाति के कुल 105 नग लट्ठे बिना किसी वैध अनुमति पत्र अथवा परिवहन पास के लोड कर अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए गए। वाहन चालक   बसंत सिंह परिहा निवासी चकरभाठा, जिला बिलासपुर से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वनोपज कटाई एवं परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार के वैध कागजात नहीं होना बताया गया। वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के गश्ती दल द्वारा उक्त वाहन एवं उसमें लदी वनोपज को अवैध पाए जाने पर वन अधिनियम के अंतर्गत जब्त करते हुए वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जब्त वाहन सहित वनोपज को अग्रिम कार्रवाई हेतु वन परिक्षेत्र पत्थलगांव लाया गया है। प्रकरण की विवेचना वन परिक्षेत्राधिकारी पत्थलगांव द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें