Ro no D15139/23

वन हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत: वन मंत्री कश्यप

*नवीन वनमंडल कार्यालय का लोकार्पण एवं वन प्रबंधन समितियों का सम्मेलन संपन्न*

*3 करोड़ से अधिक राशि के स्वीकृति पत्रों का वितरण*

रायपुर, 03 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) वन मात्र हमारे संसाधन ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत हैं। राज्य सरकार वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और वन आश्रित समुदायों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। यह बातें आज वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने धमतरी जिले में नवीन वनमंडल कार्यालय का लोकार्पण एवं वन प्रबंधन समितियों के सम्मेलन कार्यक्रम में कहा।

कार्यक्रम में आज वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम, विधायक श्री ओंकार साहू, महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा तथा छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम सहित जनप्रतिनिधि एवं वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

*प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध है धमतरी जिला*

वनमंत्री श्री कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि धमतरी जिला प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध है और वन संरक्षण में स्थानीय परंपराएँ और जनभागीदारी हमेशा महत्वपूर्ण रही हैं। उन्होंने कहा कि नया वनमंडल कार्यालय प्रशासनिक कार्यों को गति देगा और वन प्रबंधन समितियों के साथ समन्वय को भी और मजबूत करेगा। वन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को वास्तविक मूल्य दिलाने, रोको-टोको चौकियों के सुदृढ़ीकरण तथा औषधीय पौधों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सभी समितियों को पारदर्शी एवं सहभागी तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।

*32 संयुक्त वन प्रबंधन समितियों को 3 करोड़ से अधिक राशि वितरित*

कार्यक्रम की शुरुआत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण से हुई। इसके पश्चात नवीन वनमंडल कार्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। लगभग 1.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सुव्यवस्थित कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष और सभी आवश्यक प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री श्री कश्यप ने जिले की 32 संयुक्त वन प्रबंधन समितियों को 3 करोड़ से अधिक राशि के विभिन्न कार्यों के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भी अपने उद्बोधन में वन विभाग द्वारा धमतरी जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव एवं वन मंडलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव ने विभागीय कार्यों और उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ

    जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जिला अस्पताल के पास 27 लाख की लागत से स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जशपुर पुलिस लाइन हेलिपैड में हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज पुलिस ग्राउंड हेलीपैड जशपुर पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रम  मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, अध्यक्ष श्री रामप्रताप…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….