Ro no D15139/23

वन मंत्री ने पुसपाल में 11 करोड़ 18 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का किया भूमिपूजन

ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता-मंत्री केदार कश्यप

  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसपाल मे 11 करोड़ 18 लाख 21 हजार रुपये लागत के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह सभी कार्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। श्री कश्यप ने शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत 85 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया।

            मंत्री  केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, साथ ही आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बस्तर पंडूम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित रखने का सशक्त माध्यम है। हमारी परंपराएं बचेंगी तो हमारी पहचान और प्रकृति भी सुरक्षित रहेगी, उन्होंने बस्तर पंडूम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील भी की। मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित एसआईआर के द्वितीय चरण की जानकारी देते हुए कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से छूटने न पाए।

10 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

           ग्राम पंचायत पुसपाल में स्टॉप डेम निर्माण के लिए 249.94 लाख रुपये, ग्राम खड़पड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 34.00 लाख रुपये, वहीं मर्दापाल मुख्य मार्ग से आदावल तक 5.50 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य के लिए 305.38 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार पोहार से चेराकुड़ तक 6 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण के लिए 264.34 लाख रुपये, ग्राम रेंगागोंदी में नाले पर स्टॉप डेम सह पुलिया निर्माण के लिए 249.55 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन और राज्य कैम्पा वन विभाग अंतर्गत कोरमेल, जोंडेंगा, कोंगेरा, तोडेम एवं मड़गांव ग्राम पंचायतों में देव वनों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 05 देवगुड़ी निर्माण के लिए प्रत्येक कार्य हेतु 3.00 लाख रुपए स्वीकृत कार्य शामिल है।

           इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत हासेल 6, मटवाल 11, हसालनार 39 एवं बयारनार 29 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा