Ro no D15139/23

वन मंत्री ने पुसपाल में 11 करोड़ 18 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

*10 कार्यों का किया भूमिपूजन*

*ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता-मंत्री केदार कश्यप*

रायपुर, 06 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसपाल मे 11 करोड़ 18 लाख 21 हजार रुपये लागत के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह सभी कार्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। श्री कश्यप ने शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत 85 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया।

मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, साथ ही आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बस्तर पंडूम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित रखने का सशक्त माध्यम है। हमारी परंपराएं बचेंगी तो हमारी पहचान और प्रकृति भी सुरक्षित रहेगी, उन्होंने बस्तर पंडूम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील भी की। मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित एसआईआर के द्वितीय चरण की जानकारी देते हुए कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से छूटने न पाए।

*10 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

ग्राम पंचायत पुसपाल में स्टॉप डेम निर्माण के लिए 249.94 लाख रुपये, ग्राम खड़पड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 34.00 लाख रुपये, वहीं मर्दापाल मुख्य मार्ग से आदावल तक 5.50 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य के लिए 305.38 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार पोहार से चेराकुड़ तक 6 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण के लिए 264.34 लाख रुपये, ग्राम रेंगागोंदी में नाले पर स्टॉप डेम सह पुलिया निर्माण के लिए 249.55 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन और राज्य कैम्पा वन विभाग अंतर्गत कोरमेल, जोंडेंगा, कोंगेरा, तोडेम एवं मड़गांव ग्राम पंचायतों में देव वनों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 05 देवगुड़ी निर्माण के लिए प्रत्येक कार्य हेतु 3.00 लाख रुपए स्वीकृत कार्य शामिल है।

इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत हासेल 6, मटवाल 11, हसालनार 39 एवं बयारनार 29 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

  • Related Posts

    छू लो आसमान के 52 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 में की सफलता हासिल

      11 विद्यार्थियों का एमबीबीएस सहित 22 विद्यार्थियों का विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में चयन लगभग सुनिश्चित जनप्रतिनिधियों ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई और की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं रायपुर,…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 2528.7 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 405.8 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं