Ro no D15139/23

वन मंत्री केदार कश्यप नगर पालिका नारायणपुर के अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

*नगर विकास में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन*

रायपुर, 08 मार्च 2025/ प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नगर पालिका परिषद नारायणपुर के अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारायणपुर के विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को टीमवर्क के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि आप सबके सामूहिक प्रयास से नारायणपुर नगर पालिका को राज्य का सबसे खूबसूरत और विकसित नगर बनाना है।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दें, ताकि नगरवासियों को एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित नगर मिल सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, शालिनी राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ सचिकानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतम पाटिल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

    रायपुर, 31 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला परंपरा के संवाहक और ‘नाचा’ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत