Ro no D15139/23

वन मंत्री केदार कश्यप ने 24 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

*बस्तर अंचल के हर गांव तक विकास पहुंचाना है साय सरकार का संकल्प- मंत्री श्री केदार कश्यप*

रायपुर, 06 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर प्रवास के दौरान नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने 24 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। मंत्री श्री कश्यप ने मर्दापाल क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टॉप डेम निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्गों के डामरीकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, तथा वन विभाग द्वारा देवगुड़ी संरक्षण एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया।

मंत्री श्री कश्यप ने गोंदियापाल में 313.39 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण (पुल-पुलिया सहित), मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पुलिया निर्माण, बस्तर विकास प्राधिकरण द्वारा सी.सी. सड़क निर्माण तथा सामुदायिक भवन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसी प्रकार बड़ेआमाबाल एवं तारागांव में पुलिया निर्माण, 3.70 किलोमीटर सड़क निर्माण (पुल-पुलिया सहित), सी.सी. सड़क, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय शेड, जलाशय बांध पर गेट, स्पिलवे, नहर लाइनिंग एवं संरचना निर्माण, सोलर हाई मास्ट स्थापना तथा महातारी सदन का लोकार्पण किया गया।

मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में बस्तर निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि सरकार द्वारा बस्तर क्षेत्र में 15 हजार प्रधानमंत्री आवास, 45 नए आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, महातारी सदन एवं नए स्वास्थ्य केंद्रों को स्वीकृति दी गई है, जिससे गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए होटल मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

*हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार संकल्पित*

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि किसान, मजदूर और महिला वर्ग सहित समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार का उद्देश्य गरीबों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब हर गरीब परिवार को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सहायता योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

*गांवों और पंचायतों में तेजी से हो रहे विकास कार्य*

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छोटे-छोटे गांवों और पंचायतों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरस्वती साइकिल योजनाष् जैसी योजनाएं शामिल हैंए जो पात्र छात्रों को निःशुल्क साइकिल या उसके लिए नकद राशि प्रदान करती हैं ताकि वे स्कूल जा सकें और अपनी शिक्षा जारी रख सकेंए जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ती है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को साइकिल वितरित की जा रही है, जिससे विशेष रूप से बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में अधोसंरचना, शिक्षा एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं