Ro no D15139/23

वन मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों की बैठक ली

*नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की*

रायपुर, 26 नवम्बर 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

*बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए*

मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुदूर अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा और डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह उपस्थित रहे।

*स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें*

बैठक में मंत्री श्री कश्यप ने दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक संसाधन और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती माताओं और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर गंभीरता से काम करने पर जोर दिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।

*श्रम पंजीयन में तेजी लाने निर्देश*

मंत्री श्री कश्यप ने सभी ग्राम पंचायतों को विकासखण्ड मुख्यालय से बेहतर सड़क और अन्य सुविधाओं के माध्यम से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य करने को कहा, ताकि प्रत्येक गांव तक आवश्यक सेवाएं आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने श्रम पंजीयन में तेजी लाने के लिए गांव-गांव में शिविर आयोजित करने और ग्रामीणों को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्यपालन जैसी गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर बल दिया।

*फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाएं*

बैठक में धान खरीदी की स्थिति, किसानों के पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मॉडल आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कर्मयोगी अभियान तथा अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…