Ro no D15139/23

गोलावंड में धान खरीदी और एसआईआर कार्य का वन मंत्री  केदार कश्यप ने लिया जायजा

रायपुर, 26 नवम्बर 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत गोलावंड में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली और एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री श्री कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रवार एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कम प्रगति वाले गांवों में शिविर आयोजित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

*पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो*

मंत्री श्री कश्यप ने तहसीलदार को भी निर्देशित किया गया कि सभी गांवों में कोटवारों के माध्यम से समय-समय पर मुनादी कराकर ग्रामीणों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) की महत्ता के संबंध में जागरूक करें। उन्होंने अधिकारियों को एसआईआर कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए ग्रामवासियों से इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

*किसानों धान खरीदी कन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं*

धान खरीदी के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। जिन किसानों का पंजीयन समय पर नहीं हो पाया है, उनके हितों को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की समय सीमा 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाई गई है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और पंजीयन तथा टोकन जारी करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत सीईओ श्री उत्तम महोबिया तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक