
रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज 5 जुलाई बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर दीप मंत्र और सरस्वती वंदना का गायन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।इस अवसर पर 27 बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साल प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू जी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने एवं शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री रामानुज साहू पूर्व जनपद सदस्य नरेश साहू संतोष साहू भूप सिंह चौहान सहित विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतिमा साहू श्री प्रकाश चंद्र वर्मा कैलाश शर्मा मुनव्वर देव शबाना कुरैशी सुलभा चंद्रवंशी मधु सोनी मदनलाल भास्कर प्रहलाद तिवारी चंदेल मेम चित्रलेखा यादव संगीता सागर विनयगुप्ता ऋषभ केसरवानी सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में विद्यालय कैबिनेट के विद्यार्थियों का अतिथियों द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भृगु नाथ योगी एवं आभार प्रदर्शन प्रकाश वर्मा ने किया।









